फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tractor driver died in accident

ट्रैक्टर से गिरने पर चालक की मौत

Sun, 24 Jan 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Sun, 24 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रविवार को नेबुआ नौरंगिया थानांतर्गत नौरंगिया तिराहे के समीप हाइवे पर ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। चालक की जेब में मिले मोबाइल हैंडसेट के माध्यम से उसकी पहचान महराजगंज जनपद निवासी डबलू साहनी के रूप में हुई।
विज्ञापन



रविवार को दिन के तीन बजे नौरंगिया तिराहे के पास ट्रैक्टर चला रहा 25 वर्षीय चालक अचानक नीचे गिर पड़ा। लोगों का अनुमान है कि ठंड अथवा ट्रैक्टर में किसी तकनीकी खराब की वजह से चालक नीचे गिर गया होगा। हाइवे पर गिरने के बाद उसके सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन


चालक विहीन ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। मौके पर जुटे लोगों ने चालक को उठाने की कोशिश की लेकिन पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे एसआई वसीम अनवर ने बताया कि ड्राइवर का नाम ही पता चल पाया है। अलबत्ता ट्रैक्टर के स्वामी को सूचित कर दिया गया है। एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed