फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tourists offered prayers and presented chivara (monastic robes) at the Mahaparinirvana Temple.

Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर में चीवर चढ़ाकर पर्यटकों ने की पूजा-अर्चना

Fri, 16 Oct 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tourists offered prayers and presented chivara (monastic robes) at the Mahaparinirvana Temple.
श्रीलंका, वियतनाम और थाईलैंड सहित कई देशों से पहुंच रहे पर्यटक, सुबह से मंदिर में लग रहा श्रद्धालुओं का जमावड़ा
विज्ञापन

कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। श्रीलंका, वियतनाम और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों से पहुंचे पर्यटक तथागत बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष चीवर अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही मंदिर परिसर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में पहुंचने वाले पर्यटक तथागत बुद्ध की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं। पर्यटक मंदिर परिसर में शांत भाव से बैठकर ध्यान किए। वहीं विदेशी पर्यटकों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और पूजा-अर्चना के बाद परिसर का भ्रमण किया। इन दिनों श्रीलंका और वियतनाम से आने वाले पर्यटकों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

पर्यटक महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही कुशीनगर के अन्य बौद्ध स्थलों के बारे में भी जानकारी ली। पर्यटक भंते अशोक से तथागत बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और प्रमुख बौद्ध स्थलों के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। भंते उन्हें बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रसंगों और कुशीनगर की महत्ता से परिचित कराया। महापरिनिर्वाण मंदिर में विदेशी पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से बुद्धनगरी कुशीनगर में चहल-पहल बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed