फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tourists from Myanmar and Nepal worshiped Buddha's eating place

Kushinagar News: म्यांमार व नेपाल के पर्यटकों ने की बुद्ध के भोजन स्थली की पूजा

Wed, 27 Dec 2023 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tourists from Myanmar and Nepal worshiped Buddha's eating place
बुद्ध के अन्तिम भोजन स्थली पर पूजा करते बौद्ध धर्म के अनुयायी।
फाजिलनगर। कोरोना काल के बाद मंगलवार को महात्मा बुद्ध की अंतिम भोजन स्थली पावानगर (फाजिलनगर) विदेशी पर्यटकों से गुलजार दिखी। इस दिन म्यांमार व नेपाल के 145 सदस्यीय टीम ने बौद्धधर्म के रीति-रिवाज से पूजा कर नमो बुद्धाय के जयघोष के साथ विश्व शांति की प्रार्थना की। ग्रुप लीडर यू थेन में की अगुवाई में यह ग्रुप देश के विभिन्न बौद्ध स्थलों के भ्रमण के लिए भारत आए हैं। वे महात्मा बुद्ध की निर्वाण स्थली कुशीनगर में बौद्ध स्थलों के भ्रमण के बाद स्थानीय पर्यटक गाइड टीके राय के साथ फाजिलनगर स्थित बुद्ध के अंतिम भोजन स्थली पहुंचे, जहां बुद्ध की प्रतिमा की परिक्रमा के बाद परिसर में बैठकर विश्व में शांति के लिए शांति पाठ किया। यहां से यह दल बिहार के बोधगया के लिए प्रस्थान कर गया। इस दल में खिन छा न्यूंट मौरीने राय, आंग चान तर, किम छे छान, दीपक मंडल, गिरिजेश कुमार, शुभम मिश्रा, रंजीत सिंह, अमन श्रीवास्तव, विजयमल कुमार, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed