{"_id":"449b1919cda59128f176484d956731ee","slug":"toddler-hit-by-encephalitis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस की चपेट में आया बच्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस की चपेट में आया बच्चा
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। स्वास्थ्य विभाग इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण के लिए समुचित इंतजाम नहीं कर पा रहा है। दुदही क्षेत्र के पडरौन मडुरही गांव में शुक्रवार को 11 वर्षीय एक लड़का इंसेफेलाइटिस की चपेट में आ गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इंसेफेलाइटिस की चपेट में आने से एक पखवारे के अंदर तीन बच्चियों की मौत हो चुकी है।
वहीं तीन बच्चे अब भी पीड़ित हैं। पडरौन मडुरही निवासी किशोरी गुप्ता के 11 वर्षीय बेटे अमन को कई दिनों से बुखार और शरीर में अकड़न थी। उसकी हालत शुक्त्रस्वार को सुबह पांच बजे के करीब बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने अमन को इंसेफेलाइटिस की चपेट में आने की आशंका जताई। वहीं दुदही गांव के चुड़िहारी टोले में 15 दिन पहले एक ही परिवार के दो बच्चियों की इस बीमारी से मौत हो गई थी। एक बच्ची का अभी इलाज चल रहा है। अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता कि 200 मीटर की दूरी पर गद्दी टोला में एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण नहीं हो पाने से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एके पांडेय का कहना है कि उन्हें एक और बच्चे के बीमार होने की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर गांव में दवा का छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।