फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Today the fate of 1742 candidates

1742 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Fri, 16 Oct 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
हाटा। शनिवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हाटा तहसील के करीब साढ़े चार लाख मतदाता हाटा, सुकरौली और मोतीचक के 1742 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

किसके सर पर ताज होगा यह तो एक नवंबर को पता चलेगा, लेकिन मतदाताओं का फैसला शनिवार की शाम मतपेटियों में बंद हो जाएगा। चुनाव प्रचार और कयासबाजी के बीच शनिवार को जनता अपना फैसला सुनाएगी और जिले के सबसे बडे़ सदन जिला पंचायत और ब्लाक के सदन क्षेत्र पंचायत के लिए अपना प्रतिनिधि चुनेगी।
विज्ञापन

हाटा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत के 101 सीटों के लिए कुल 472 तथा जिला पंचायत सदस्य पद की चार सीटों के लिए 52 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इस ब्लाक के करीब डेढ़ लाख मतदाता इनमें से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। इसी प्रकार मोतीचक विकास खंड में क्षेत्र पंचायत की 99 सीटों के लिए कुल 533 प्रत्याशी और जिला पंचायत की चार सीटों के लिए 53 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ब्लाक के करीब एक लाख 44 हजार मतदाता इस बात का फैसला करेंगे कि इनके किस उम्मीदवार को सदन में बैठना है और किसे बाहर का रास्ता दिखाना है।
सुकरौली में ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की 95 सीटें हैं। जिसके सदस्य पद के लिए कुल 566 उम्मीदवार चुनावी समर में जोर आजमाइश कर रहे हैं।
वहीं इस ब्लाक में जिला पंचायत की चार सीटें हैं। जिसके लिए 66 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस ब्लाक के करीब एक लाख 45 हजार मतदाता इन उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed