फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   today kartik purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु आज लगाएंगे आस्था की डुबकी

Thu, 18 Nov 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
today kartik purnima
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु आज लगाएंगे आस्था की डुबकी
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर क्षेत्र के बांसी नदी घाट पर लगता है मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार को है। इसके लिए बांसी घाट पर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। घाट की सफाई कराकर नदी में बैरिकेडिंग करा दी गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। शाम को घाट पर ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। खिरकिया बांसी मार्ग पर दो जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि कोई भी वाहन मेला परिसर में न जा सके। सुरक्षा की दृष्टिकोण से कई थानों की पुलिस लगा दी गई है।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रसिद्ध बांसी नदी में दूरदराज से श्रद्धालु स्नान दान करने आते हैं। कोविड की वजह से दो वर्ष स्नान और मेला नहीं लगा था। लेकिन इस बार स्नान-दान और मेला लगा है। लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। बृहस्पतिवार की शाम तक बांसी नदी की सफाई करा दी गई। नदी में श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग कराकर पानी की गहराई को देखते हुए लाल झंडी लगा दी गई है। बांसी पुलिस चौकी और सोहरौना तक बैरिकेडिंग कर दी गई है। किसी भी वाहन को मेला परिसर में नहीं जाने दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार की शाम तक श्रद्धालुओं का आना जारी था। कई जगह श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने, पीने की व्यवस्था भी करा दी गई है। मेले का लुत्फ उठाने के लिए झूले लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिवाघाट पर भी लगेगा कार्तिक पूर्णिमा का मेला, तैयारी पूरी
तमकुहीरोड। सेवरही स्थित बांसी नदी के शिवाघाट पर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान-दान का मेला लगेगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुशीनगर महोत्सव के दौरान शिवाघाट पर लगी महाकाल की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। मेला आयोजन समितियों के अनुसार बांसी व गंडक नदी के किनारे अन्य कई जगहों पर भी स्नान-दान के साथ मेले का आयोजन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed