{"_id":"602d5fec8ebc3ee93e12b753","slug":"today-2054-frontline-workers-will-be-vaccinated-kushinagar-news-gkp3851481114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 2054 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 2054 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगा टीका
विज्ञापन
आज 2054 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगा टीका
बुधवार देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 केंद्रों पर की गई मुक्कमल व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना वैक्सीन के चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को चौथे चक्र में 2054 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। यह टीकाकरण 22 केंद्रों पर होगा। इसे लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को 1040 उन हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी, जिन्हें 22 जनवरी को पहली डोज लग चुकी0 है।
कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने वाले फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण भी जारी है। अभियान के दूसरे चरण में शामिल इन फ्रंट लाइन वर्कर्स केे चौथे चक्र का टीकाकरण बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से शुरू होगा। एक दिन पहले देर शाम तक टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई।
जिन 22 केंद्रों पर फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके की पहली डोज लगाई जानी है, उनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज, तरयासुजान, दुदही, नेबुआ नौरंगिया, हाटा, विशुनपुरा, फाजिलनगर, कसया, रामकोला के अलावा खड्डा और सुकरौली पीएचसी शामिल हैं। इनके अतिरिक्त जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग, पडरौना शहर का राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गायत्रीनगर और पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय शामिल हैं। यहां कुल 2054 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोनारोधी टीका की पहली डोज लगेगी।
विज्ञापन
कल 24 केंद्रों पर लगेगा हेल्थ वर्कर्स को दूसरी डोज
कोविड महामारी के दौरान ड्यूटी करने वाले हेल्थ वर्कर्स को दूसरी डोज 19 फरवरी को लगेगी। इसमें वह हेल्थ वर्कर्स शामिल किए गए हैं, जिन्हें 22 जनवरी को पहली डोज लग चुकी है। इस दिन 1040 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को भी टीका लगाया जाएगा।
इनके टीकाकरण के लिए जो केंद्र बने हैं, उनमें जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर सहित वहां के तीन निजी अस्पताल, सीएचसी हाटा, तरयासुजान, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला, सुकरौली क्षेत्र के देवतहां, विशुनपुरा सीएचसी के अलावा पडरौना शहर का प्रसवोत्तर केंद्र, पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।
बोले जिला प्रतिरक्षण अधिकारी-
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 22 केंद्रों पर 2054 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके बाद बृहस्पतिवार को 24 केंद्रों पर 1040 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। इन्हें पहली डोज 22 जनवरी को लगाई गई थी। टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है।
कोरोना जांच में 608 लोग मिले निगेटिव
पडरौना। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से बुधवार को 608 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। जिले में पांच एक्टिव केस हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 1133 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जबकि देर शाम तक 608 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, इसमें सभी निगेटिव रही। इस तरह अब तक कराई गई 333001 लोगों की जांच में 5711 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 5644 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 62 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। पांच एक्टिव केस हैं।