{"_id":"69543539028df4effa07268d","slug":"three-wanted-individuals-arrested-in-separate-cases-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-151767-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अलग-अलग मामलों में तीन वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अलग-अलग मामलों में तीन वांछित गिरफ्तार
Wed, 31 Dec 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
कसया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज हत्या, पाक्सो एक्ट और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में वांछित तीन अभियुक्तों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है।
कोतवाली हाटा पुलिस ने दहेज हत्या से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र सिंह निवासी सिंहपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है। इसी थाना क्षेत्र में पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त शम्भूनाथ चौहान निवासी पिडरा गोपाल टोला को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वहीं थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त सूर्यप्रताप सिंह निवासी मिश्रौली बाजार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।