{"_id":"17395b23faa636cdbf82f5edaadbecdc","slug":"three-teens-have-been-handed-to-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किशोर पुलिस के हवाले किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किशोर पुलिस के हवाले किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। डीएम और एसपी ने शनिवार को तीसरे चरण के मतदान का जायजा लिया।
उन्होंने कसया, हाटा, सुकरौली और मोतीचक ब्लॉक के मतदान केंद्रों पर जाकर अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी से दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर मिले 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। डीएम लोकेश एम ने सुकरौली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा बलुआ में 18 वर्ष से कम उम्र के चार किशोरों को, जिनके एक किशोरी भी थी मतदान करने से रोक दिया।
किशोरी को उन्होंने घर भेज दिया, जबकि तीनों किशोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने मतदान अधिकारी को निर्देश दिया कि 18 वर्ष से कम उम्र के किसी भी बालिक-बालिका को मतदान न करने दें।
विज्ञापन
सुकरौली ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत खोट्ठा और प्राथमिक विद्यालय खोट्ठा के बूथों का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्था जायजा लिया और मतदाताओं का परिचय पत्र देखा।
एसपी ने होमगार्ड्स के जवानों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सख्त हिदायत दी।