फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three people were caught by villagers while stealing cattle.

Kushinagar News: गाेवंश चोरी करते तीन को ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 31 Dec 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 31 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Three people were caught by villagers while stealing cattle.
पडरौना/उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पकड़ी गोसाई गांव में गोवंश चोरी करते तीन चोरों को ग्रामीणाें ने दबोच लिया, वहीं बाकी पिकअप लेकर भाग निकले। पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके पहले विशुनपुरा थाना क्षेत्र से तीन गाय चोरी हो चुकी हैं, उनकी भी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस के मुताबिक जल्द दरवाजे से गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का भंडफोड़ हो सकता है। गोरखपुर, कुशीनगर और बिहार तक यह गिरोह फैला है, इसमें स्थानीय पुलिस के अलावा तीन और टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पकड़ी गोसाई निवासी रामअवध यादव रोज की तरह सोमवार की रात अपने परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक उनके पशु बोलने लगे। घर से बाहर टार्च लेकर निकले तो देखे कि उनकी गाय को लेकर तीन लोग जा रहे हैं, शोर मचाते हुए पशु चोरी करने वाले एक युवक को पकड़ लिए, शोर सुनकर गांव के लोग पहुंच गए और भाग रहे बाकी दोनों इसके साथियों को दौड़ाकर दबोच लिया।
विज्ञापन

वहीं पिकअप पर सवार इसके कुछ साथी पिकअप लेकर भागने में सफल रहे। लोगों ने तीनों पशु चोरों को दबोच लिया।लोगों ने चोरों की धुनाई दिया। सूचना पर रात को आई पुलिस ने तीनों पशु चोरों को हिरासत में ले लिया। इसके पूर्व विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों से तीन पशु पालकों के पशु चोरी एक सप्ताह पहले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed