फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three people died in Hadhs, six wounded, some medical college referee

हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल, कुछ मेडिकल कॉलेज रेफर

Sun, 04 Mar 2018 12:26 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 04 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three people died in Hadhs, six wounded, some medical college referee
हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल, कुछ मेडिकल कॉलेज रेफर - फोटो : अमर उजाला
पडरौना।होली के मौके पर बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को दिन में कई हादसे हुए। इन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हुए। कुछ घायलों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज व अन्य का प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। इन हादसों की वजह से कई घरों में होली फीकी हो गई।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली के गांव बेलवा मिश्र निवासी सत्तन का 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना दिन के 11 बजे बाइक से पडरौना की तरफ जा रहा था। छावनी मुहल्ले में सामने से आ रही डॉयल 100 की गाड़ी से टककर लगने से मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस कर्मी घायल को वहीं छोड़कर वाहन समेत भाग निकले। पीछे आ रहे कुछ अन्य पुलिस कर्मियों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक ने हेलमेट नहीं पहने था। कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को करीब साढ़े चार बजे एक व्यक्ति अपनी बाइक खड़ी करके कहीं चला गया था। दुदही की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन लोग इस खड़ी बाइक से टकरा गए। दूसरी बाइक पर विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़पुरवा निवासी 23 वर्षीय शैलेश यादव, विनोद वर्मा व बबलू सवार थे। तीनों सेमरा गांव स्थित बबलू की ससुराल होली खेलने जा रहे थे। इस हादसे में बाइक चालक शैलेष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद व बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ कुबेरस्थान राजेश कुमार मौर्य ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। शैलेष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही कस्बे के एक होटल मालिक राकेश केशरी शुक्रवार को शाम चार बजे अपनी बाइक से दोस्तों से मिलने जा रहे थे। पुरानी बाजार में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल राकेश को सेवरही सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चालक हेलमेट नहीं पहने था। सिर में गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा खड्डा थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर निवासी 50 वर्षीय रामबली गौड़ बाइक से पड़ोसी जनपद महराजगंज के गांव सोहगीबरवा के मूजा टोला जाते वक्त हादसे का शिकार हो गए। रास्ते में उनकी बाइक गड्ढे में पलट गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा निवासी 22 वर्षीय दीपक रामकोला की तरफ से वापस आते वक्त रामपुर बगहा के सामने किसी अन्य वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज निवासी 27 वर्षीय अभिजीत शर्मा भी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कप्तानगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दोनों चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।


खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार बहोरछपरा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय संदीप गुप्ता उर्फ दीपक बाइक से नेबुआ रायगंज बाजार की तरफ जा रहे थे। भुजौली बाजार में संदीप और खड्डा के रहने वाले 22 वर्षीय सत्यम की बाइक से टकरा गई। सत्यम पडरौना की तरफ से अपने घर खड्डा जा रहे थे। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। जबकि सत्यम का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed