फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three people arrested with 420 bottles of liquor from train

कुशीनगर में पैसेंजर ट्रेन से 420 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 03 Jun 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
three people arrested with 420 bottles of liquor from train
कुशीनगर में पैसेंजर ट्रेन से 420 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। रेलवे पुलिस ने गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी से बृहस्पतिवार को 420 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी बिहार प्रांत के निवासी हैं। कप्तानगंज आरपीएफ थाने में इनके खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाड़ी में गोरखपुर मुख्यालय के निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कप्तानगंज रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम सिसवा और खड्डा रेलवे स्टेशन के बीच तलाशी ले रही थी। संदेह के आधार पर तीन लोगों से पूछताछ हुई तो ट्रेन के बोगी में छुपाकर रखी गई 420 बोतल अंग्रेजी व अन्य ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद की गईं। बरामदगी के बाद पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पिंटू कुमार, गौरीशंकर सोनी और बिट्टू निवासी ओमप्रकाश नगर थाना शिकारपुर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरपीएफ कप्तानगंज के इंस्पेक्टर मुकेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीन आरोपियों की निशानदेही पर 420 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed