फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three members of the president and six of the prescriptions dismissed.

अध्यक्ष के तीन और सदस्य के छह पर्चे खारिज

Sat, 11 Nov 2017 11:38 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 11 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three members of the president and six of the prescriptions dismissed.
पर्चों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। जनपद की तीन नगरपालिका और चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की शनिवार को सभी नामांकन केंद्रों पर जांच की गई। इनमें अध्यक्ष के लिए दाखिल कुल 72 नामांकन पत्रों में से तीन और सदस्य के 1016 में से छह पर्चे खारिज हो गए। पर्चा वापसी 13 नवंबर को होगी। 
विज्ञापन


पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच में इन सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध मिले। वहीं पडरौना नगर के 25 वार्डों के सदस्यों के लिए दाखिल सभी पर्चे भी वैध पाए गए। 
विज्ञापन


कुशीनगर नगरपालिका के अध्यक्ष के लिए दाखिल कोई पर्चा खारिज नहीं हुआ। यहां अध्यक्ष के लिए 16 उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। वहीं सदस्य के लिए दाखिल दो सिर्फ दो पर्चे निरस्त हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खड्डा नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन किसी उम्मीदवार का पर्चा खारिज नहीं हुआ। वहीं 12 वार्डों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों में एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज हुआ। 

सेवरही नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 13 पर्चे दाखिल किए गए थे। यहां भी किसी उम्मीदवार के पर्चें में कमी नहीं पाई गई। सदस्य के लिए दावेदारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के पर्चे भी वैध मिले। 

रामकोला में अध्यक्ष के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें इंदू पत्नी सीताराम का पर्चा निरस्त कर दिया गया। सदस्य का कोई पर्चा खारिज नहीं हुआ। 
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार हाटा में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष के लिए आठ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें दो उम्मीदवार राष्ट्रीय लोक दल के हामिद और निर्दल प्रत्याशी उपेंद्र का पर्चा खारिज हो गया। दाखिल किए गए दस्तावेज के हिसाब से हामिद की उम्र 27 वर्ष और उपेंद्र की उम्र 28 वर्ष थी। आरओ रामनाथ सोनकार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से न्यूनतम 30 वर्ष की उम्र तय की गई है। दोनों आवेदकों की उम्र कम होने के कारण उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों के सदस्य के लिए दाखिल 175 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में से सदस्य का एक नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। शेष सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। वह सदस्य पद महिला श्रेणी के लिए आरक्षित था, लेकिन उसके लिए अखिलेश नाम के व्यक्ति ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। आरक्षण आवंटन के विपरित नामांकन दाखिल करने के कारण उसका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। 
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिनमें सभी के पर्चे वैध पाए गए। कप्तानगंज में सदस्य के लिए दाखिल 133 पर्चों में भी कोई कमी नहीं पाई गई। 

इस तरह तीन नगरपालिका और चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए दाखिल 72 नामांकन पत्रों में से शनिवार को तीन निरस्त हो गए। वहीं सदस्यों के कुल 1016 पर्चे दाखिल हुए हैं, जिनमें से छह पर्चे शनिवार को खारिज हो गए। 


अब इच्छुक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र की वापसी 13 नवंबर को दिन के 11 बजे से तीन बजे तक कर सकेंगे। 14 नवंबर को 11 बजे से चुनाह चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 29 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन और मतगणना एक दिसंबर को प्रात: आठ बजे से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed