फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three helipads to be built for PM

बरवां फार्म में प्रधानमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे

Wed, 13 Oct 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three helipads to be built for PM
पीएम के लिए बनेगा तीन हेलीपैड
विज्ञापन

जनसभा की तैयारी को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 अक्तूबर के होने वाली जनसभा के लिए स्थल को पीडब्ल्यूडी युद्धस्तर पर तैयार करा रहा है। जनसभा स्थल के बगल में प्रधानमंत्री के लिए तीन और मुख्यमंत्री के लिए एक हेलीपैड बनाया जा रहा है। विभाग इसे स्वरूप प्रदान करने में दिन-रात एक कर पूरा करने में जुटा है।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता आरएन राव ने बताया कि 30 मीटर की गोलाई में प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए तीन हेलीपैड व 30 गुणे 30 मीटर में मुख्यमंत्री के लिए एक हेलीपैड निर्मित कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता हेमराज सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से चल रही जनसभा स्थल पर तैयारी का निरीक्षण कर मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। प्रत्येक कार्यों की सहायक अभियंता शरद मिश्र कैंप कर मानीटरिंग कर रहे हैं। उनके सहयोग में विभाग के सभी अवर अभियंता लगाए गए हैं।
विज्ञापन

10 एकड़ में बन रहा वाहन पार्किंग
प्रधानमंत्री के बरवा फॉर्म में जनसभा स्थल के पास ही वाहनों के पार्किंग के लिए चार हेक्टेयर अर्थात 10 एकड़ क्षेत्रफल में तैयारी की जा रही है। ठेकेदार की तरफ से फॉर्म में ही पार्किंग बनाई जा रही है। यह वाहन पार्किंग फॉर्म में एनएच-28 से मुख्य प्रवेश द्वार के बाद खाली पड़े प्लॉट में ही मिट्टी भराई व ट्रैक्टर से जुताई व समतल कर बनाया जा रहा है। पार्किंग निर्मित करा रहे ठेकेदार ने बताया कि इसमें करीब 10 हजार वाहन पार्क करने की क्षमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूना डालकर सुखाई जा रही नमी
प्रधानमंत्री के लिए बरवां फॉर्म में जनसभा स्थल के पास बनाए जा रहे हेलीपैड व पार्किंग में नमी से परेशानी हो रही है। बार-बार वाहनों के ईंट व अन्य सामानों के पहुंचने से दलदल की स्थिति उत्पन्न हो गई है। फिलहाल पीडब्ल्यूडी इस चुनौती को नमी सूखाने के लिए चूना डालकर काम पूरा करने में जुटा है। वहीं पार्किंग के लिए बनाया जा रहे स्थल में भी चूना डालकर नमी सुखाई जा रही है।

उद्यान विभाग भी जुटा तैयारी में
प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल के लिए चयनित बरवां फॉर्म में उद्यान विभाग की तरफ से तैयारी की जा रही है। विभाग तैनात कर्मियों से साफ-सफाई, पेड़ों की रंगाई, मंदिर व भवनों की रंगाई-पुताई समेत अन्य कार्य पूरा कराए जा रहे हैं। बीते 12 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान डिप्टी डायरेक्टर उद्यान गोरखपुर डॉ. डीके वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी अजय तिवारी ने उद्यान निरीक्षक पत्रिका सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed