फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three death in 5 days

पांच दिनों में बुखार व पेट दर्द से तीन मुसहरों की मौत

Sun, 18 Aug 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
three death in 5 days
दुदही के रामपुर पट्टी गांव में पीड़ित परिवार से मिलते डीएम अनिल कुमार सिंह। - फोटो : KUSHINAGAR
पांच दिनों में बुखार व पेट दर्द से तीन मुसहरों की मौत
विज्ञापन

सूचना पर गांव में डीएम, सीडीओ और सीएमओ सहित कई अफसर पहुंचे
अब भी गांव के आठ लोग बीमार, स्वास्थ्य टीम लगाकर की गई सेहत की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही/बरवापट्टी। रामपुर पट्टी गांव की मुसहर बस्ती में पांच दिनों के भीतर एक-एक करके तीन मुसहरों की मौत हो गई। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। रविवार को डीएम, सीडीओ और सीएमओ सहित कई अफसर गांव में पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। इस गांव में अभी आठ लोग पेट दर्द एवं बुखार से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य टीम ने मुसहर बस्ती में कैंप लगाकर लोगों के सेहत की जांच की।
रामपुर पट्टी गांव की मुसहर बस्ती के निवासी हदरी के 17 वर्षीय पुत्र पंकज मुसहर करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। घरवाले उनका इलाज दुदही सीएचसी में लेकर आए और इलाज कराए। उपचार के दौरान हालत सुधरी तो परिवार के लोग उन्हें लेकर घर चले गए थे। दो दिन बीतने के बाद पंकज को बुखार हुआ और पेट में तेज दर्द होने लगा। गांव के झोलाछाप से इलाज कराया, लेकिन हालत नहीं सुधरी और शनिवार की देर रात पंकज मुसहर की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी गांव के मनोज मुसहर की पांच वर्षीय पुत्री रीमा को 15 दिन पहले बुखार एवं पेट में दर्द हुआ था। उसे दुदही सीएचसी लाया गया था, जहां उपचार के दौरान हालत सुधरने पर परिवारवाले उसे घर लेकर चले गए थे। 12 अगस्त को उसे फिर बुखार और पेट में तेज दर्द हुआ, जिससे उसी दिन रीमा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना वीपत मुसहर पुत्र विश्वनाथ (28) के साथ घटी। वह पहले से टीबी से पीड़ित था, लेकिन एक सप्ताह से बुखार और पेट में तेज दर्द होने लगा। इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और 17 अगस्त की शाम को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा इस मुसहर बस्ती की उषा (28), कांति (30), मुन्नी (18), बसंती (40), गिरधारी (40), नेहा (7), नागेंद्र (22) और यमुना (50) बुखार व पेट दर्द से पीड़ित हैं। इसकी सूचना गांव के मधु राय ने अधिकारियों को दी, जिस पर डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, सीडीओ आनंद कुमार, सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह, तहसीलदार फरीद खां, बीएसए अरुण कुमार, पूर्ति निरीक्षक रवींद्र प्रताप, डीएमओ एसके पांडेय, बीडीओ विवेकानंद मिश्र, एडीओ रामबेलास गौंड़ और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय गांव में पहुंचे। डीएम ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना और सीडीओ को मुसहरों की मौत के कारण की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया।

गांव में है गंदगी का अंबार
रामपुर पट्टी गांव की मुसहर बस्ती में गंदगी का अंबार लगा है। 75 फीसदी से अधिक शौचालय निष्प्रयोज्य हैं। इनमें किसी की अभी टंकी नहीं बनी है तो कोई सीट बिना अधूरी है। गांव के लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed