{"_id":"60032f378ebc3e33dd74a599","slug":"three-culverts-will-be-constructed-kushinagar-news-gkp3811904152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ 10 लाख रुपये से तीन पुलियों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ 10 लाख रुपये से तीन पुलियों का होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ 10 लाख रुपये से तीन पुलियों का होगा निर्माण
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। गंडक नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई तीन पुलियों के निर्माण की मंजूरी मिली है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से एक करोड़ 10 लाख 34 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुलिया के निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी।
तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में पिछले मानसून सत्र में बाढ़ से कई सड़कें व पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने इन क्षतिग्रस्त पुलियों के निर्माण की वित्तीय मंजूरी दे दी है। इसके तहत पिपराघाट के जोगनी-दहारी टोला संपर्क मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 36.30 लाख, तमकुही-बरवापट्टी संपर्क मार्ग पर पुलिया के लिए 37.75 लाख और गौरी जगदीश-बिनटोला संपर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण के लिए 36.29 लाख की मंजूरी दे दी है। पुलिया के निर्माण की मंजूरी मिलने पर क्षेत्र के अशोक कुमार सिंह, अनिल पटेल, शर्मा यादव, व्यास कुशवाहा, पप्पू जायसवाल, ध्रुव निषाद, संजय सिंह, सरल शर्मा, आदित्य यादव, लालजी खरवार, आलोक जायसवाल आदि ने खुशी जताई है।