{"_id":"60047a998ebc3e31c87ac68e","slug":"three-corona-found-infected44-kushinagar-news-gkp381306125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कोरोना संक्रमित मिले, एक हुआ स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कोरोना संक्रमित मिले, एक हुआ स्वस्थ
विज्ञापन
तीन कोरोना संक्रमित मिले, एक हुआ स्वस्थ
डरौना। जिले में रविवार को कोरोना से तीन लोग संक्रमित मिले। इन्हें लेकर संक्रमितों की संख्या 5686 हो गई है। उपचार के बाद एक मरीज स्वस्थ पाया गया।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को 804 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। 801 निगेटिव और तीन पॉजिटिव केस हैं। इमसें सुकरौली, सेवरही और दुदही क्षेत्र से एक-एक लोग शामिल हैं। अब तक कराई गई 302822 लोगों की जांच में 5686 लोग संक्रमित मिले हैं। रविवार को एक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ पाया गया। अब तक 5605 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 61 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है, जबकि 20 लोग अब भी संक्रमित हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 1.87 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 98.57 प्रतिशत और मृत्युदर 1.07 प्रतिशत है। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करने की अपील की है।