फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three arrested in kushinagar

तमंचा-कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
three arrested in kushinagar
तमंचा-कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

कुबेरस्थान। शुक्रवार की रात पुलिस ने स्कार्पियो सवार तीन लोगों को पकड़ा। तलाशी में तमंचा-कारतूस और दो चाकू बरामद हुए। तीनों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने चली गई। एसओ रामकृष्ण यादव ने बताया कि गश्त के दौरान स्कार्पियो सवार लोगों को पकड़ा गया। उनकी पहचान नन्हे अली पुत्र किताबुद्दीन, मोहम्मद सोहराब अली पुत्र मुर्तुजा और मिंटू चौरसिया पुत्र जगलाल निवासीगण सौनही पट्टी थाना फुलवरिया जनपद गोपालगंज बिहार के रूप में हुई। नन्हे अली के पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस और दो लोगों के पास से चाकू मिला। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर स्कॉर्पियो को सीज कर दिया गया। एसओ ने बताया कि जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी नन्हे अली पुत्र किताबुद्दीन के खिलाफ वर्ष 2018 में गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाने में लूट का मुकदमा भी दर्ज है। जिसमें वह जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed