फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   They were accused of assaulting someone and stealing money.

Kushinagar News: मारपीट कर रुपये छीनने का लगाया आरोप

Wed, 07 Jan 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
They were accused of assaulting someone and stealing money.
पडरौना। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के अमवादीगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने चार लोगों पर रास्ते में घेर कर मारपीट करने और बैंक से रुपये निकालकर घर ले जा रहे 40 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमवादीगर निवासी अरविंद कुशवाह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम करीब तीन बजे वे रामपुर बरहन स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से 40 हजार रुपये निकालकर पांडेय पट्टी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक सवार चार लोग उन्हें रास्ते में घेर उनके साथ मारपीट की और उनके पास रखे 40 हजार रुपये छीनकर भाग गए। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मारपीट का मामला है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed