फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be voting for the post of president and general secretary

अध्यक्ष पद एवं महामंत्री पद के लिए होगा मतदान

Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
There will be voting for the post of president and general secretary
अध्यक्ष पद एवं महामंत्री पद के लिए होगा मतदान
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। बार एसोसिएशन तमकुहीराज के वार्षिक चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान 29 जनवरी को होगा। पर्चा वापसी के बाद स्पष्ट हो गया है कि अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए मतदान होगा। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

बार एसोसिएशन तमकुहीराज के चुनाव के लिए प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को पर्चा वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए अशोक राय व सुनील श्रीवास्तव तथा महामंत्री पद के लिए अवनीश मिश्र व उमेश वर्मा चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विभूति यादव व दयाशंकर सिंह ने नामाकंन दाखिल किया था। इसमें दयाशंकर सिंह ने उम्मीदवारी वापस ले ली। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए संजय कुमार गुप्ता, अमरनाथ सिंह व जमील अहमद ने नामांकन किया था। अमरनाथ सिंह ने पर्चा वापस ले लिया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए संतोष कुमार गुप्ता, विजय भारती व शैलैश राय ने नामांकन किया था। शैलेश राय ने पर्चा वापस ले लिया है। संयुक्त मंत्री के तीन पद के लिए मुकेश कुमार गौतम, मारकंडेय वर्मा, अशोक शर्मा व रकीब अहमद कुरैशी ने नामांकन किया था। रकीब अहमद कुरैशी का पर्चा निरस्त हो गया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए जाबिर अली दावेदार हैं। चुनाव अधिकारी बीके मिश्र, नंदलाल सिंह, एचएन सिंह, पुष्करनाथ श्रीवास्तव व महाराणा प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान एवं मतगणना 29 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed