{"_id":"67e453e5a683cf35a60ef562","slug":"there-will-be-relief-from-jam-on-sapaha-road-the-road-will-be-10-meters-wide-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-134476-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सपहा रोड पर जाम से मिलेगी निजात, 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सपहा रोड पर जाम से मिलेगी निजात, 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क
Thu, 27 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
सपहा मार्ग पर चल रहा चौड़ीकरण का काम। संवाद
कुशीनगर/कसया। कुशीनगर नगर पालिका के कसया के गांधी चौक से बाईपास नहर तक करीब डेढ़ किमी सड़क की चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके निर्माण पर 3.60 करोड़ रुपये खर्च होगा। अब सड़क की चौड़ाई दस मीटर हो जाएगी। आवागमन अधिक होने और दोनों तरफ दुकानें होने के कारण अक्सर जाम लगता था और राहगीरों को घंटों जाम में जूझना पड़ता था। निर्माण कार्य में आड़े आ रहे बिजली के पाल को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने बिजली निगम को इसके लिए पत्र लिखा है। कसया तहसील मुख्यालय पर आने के लिए लोग सपहा रोड से ही आते हैं। इस सड़क से प्रति दिन 20 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। नगर की प्रमुख दुकानें भी इस सड़क पर दोनों तरफ है। राहगीरों के दबाव को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने सात मीटर चौड़ी सड़क को दस मीटर करने के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा था।
शासन ने हरी झंडी देते हुए बजट स्वीकृत कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। सड़क के किनारे जेसीबी मशीन से खुदाई चल रहा है। सड़क के किनारे लगे पांच से अधिक बिजली के पोल नहीं हटने के कारण निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। इसे हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने बिजली निगम के कसया एक्सईएन को पत्र लिखा है। पोल हटने के बाद काम की गति तेज हो जाएगी। सात मीटर में बनी सड़क के दोनों पटरी की चौड़ाई डेढ़-डेढ़ मीटर बढ़ाई जा रही है। इसके बाद दोनों तरफ डेढ़ मीटर का मिट्टी की पटरी बनाई जाएगी। इस मार्ग पर वाहनों को खड़ा करने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जाम से निजात मिलने के साथ लोगों को सहूलियत मिलेगी। जाम लगने के कारण लोग इस सड़क से जाने से परहेज करते थे, लेकिन तमकुहीराज, सपहा समेत आदि गांवों के लोगों के आवागमन के लोग इस सड़क का इस्तेमाल करते थे।