फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be no welfare for those who insult Sanatan Dharma: Rambhadracharya

सनातन धर्म का अपमान करने वाले का नहीं होगा कल्याण : रामभद्राचार्य

Wed, 06 Dec 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
There will be no welfare for those who insult Sanatan Dharma: Rambhadracharya
गुरवलिया बाजार/तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। हमार कुशीनगर की धरती पर आके मन प्रसन्न हो गइल...। रउरा लोगिन कथा में झूमीं और आनंद उठाईं। श्रीराम के जयघोष के बीच सेमरा धाम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कथा शुरू की तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। महिलाएं नाचने लगीं। भजन के साथ कथा की शुरुआत की। इसके पहले मंगल मंत्रों और फूलों से तुलसी पीठाधीश्वर का स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वाले का कल्याण नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

प्रथम दिवस पर प्रसंग के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एहिसन कथा होई कि आप सभे नाच उठेम। आगे कहा कि नई शिक्षा नीति के बाद अब हम लोग प्रारंभिक कक्षाओं में भी रामायण और महाभारत पढ़ने वाले हैं। मैं कह रहा हूं सनातन धर्म का अपमान करके कोई जी नहीं सकेगा। सनातन पर उंगली उठाने वालों के साथ कैसा हश्र होता है, यह बीते दिन आए चुनाव परिणाम के बाद पता चला है। इस बार भी धर्म जीता और 2024 में भी धर्म जीतेगा। आगामी चुनाव में हम अकेले यूपी से 80 सांसद देंगे। मेरे मुख से निकला है तो यह होगा। मुझे यही कहना है कि किसी पार्टी विशेष की लड़ाई नहीं। महात्मा बुद्ध पर चर्चा करते हुए कहा कि बुद्ध भगवान की अस्थियां यही हैं। बुद्ध ने संकेत कर कहा था कि मुझे मर्यादा पुरुषोत्तम की कथा सुनाइए। गांधी मैदान में मेरी रामकथा नहीं हुई, लेकिन अब नीतीश की बिहार सरकार का मैदान साफ होगा, तभी गांधी मैदान में कथा होगी। जो राम को उल्टा बोलेगा, उसका विनाश होगा। इस क्रम में जगद्गुरु ने रामगीत भी गाया।
विज्ञापन

धन बानी रउरा धन बानी...दशरथ के ललनवा रउरा धन बानी। अपने गीत के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की तुलना चंद्रमा से करते हुए कहा कि राम जी को चंद्र क्यों कहा गया था। राम जी चंद्रमा हैं। सबसे बड़ा गुण है अमृत। भगवान राम सबको अमृत परोसते हैं। चंद्रमा निष्कलंक हैं। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकथा के दौरान सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, चंद्र प्रकाश चमन, राणा प्रताप सिंह, प्रणय कुमार शुक्ला उर्फ हैप्पी शुक्ला, विनय तिवारी, ब्रजेश पांडेय, पशुपति शुक्ला, डॉ. ज्ञान प्रकाश पांडेय, महेंद्र दुबे, दीपक द्विवेदी, अमिताभ मिश्रा, शशांक मणि त्रिपाठी, विकास तिवारी, प्रमोद सिंह, अंकुर सिंह, अभय सिंह, पवन सिंह व प्रभारी निरीक्षक कसया गिरिजेश उपाध्याय, थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी अनिल कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मधुरिया अवनीश सिंह आदि कई थानों की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed