फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was a lot of push for vaccination

टीकाकरण में धक्का-मुक्की

Tue, 17 Aug 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of push for vaccination
टीकाकरण के लिए खूब हुई धक्का-मुक्की
विज्ञापन

कप्तानगंज में साढ़े दस बजे तक नहीं पहुंचे थे स्वास्थ्यकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर/जटहां बाजार। कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण किया जा रहा है, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है, लेकिन अक्सर देखा जा रहा है कि कहीं कोविड वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मी ही समय से नहीं पहुंच रहे हैं तो कहीं कोविड टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाने वाले लोग ही गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों में कहासुनी और धक्का-मुक्की तक हो रही है। मंगलवार को विशुनपुरा सीएचसी और बेतिया के जूनियर हाईस्कूल, कप्तानगंज एवं हाटा क्षेत्र के एक-एक टीकाकरण केंद्र की लाइव कराई गई।
मंगलवार को विशुनपुरा ब्लॉक के सीएचसी विशुनपुरा और बेतिया गांव में दो जगहों पर कोविड टीकाकरण कराया जा रहा था। यहां कुल टीकाकरण के लिए 400 डोज आया था, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग धक्कामुक्की करते नजर आए। सुबह आठ बजे से महिलाएं और पुरुष कतार में लग गए थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदयभान गौड़ ने बताया कि सुबह से लोग कोविड टीकाकरण कराने के लिए लगे हैं। गांव में घूमकर लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया गया था। टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एएनएम सुभावती, अश्वनी पाल, मनीषा, अजय, प्रियंका और पूनम की ड्यूटी लगाई गई थीं।
विज्ञापन

साढ़े दस बजे तक नहीं पहुंची टीकाकरण की टीम
कप्तानगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए मंगलवार को लोगों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी थी, लेकिन साढ़े दस बजे तक टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचे थे। जब स्वास्थ्यकर्मी के पास पहुंचते हैं, तब पता चलता है कि यहां दूसरे डोज का टीका लग रहा है। टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे सत्तू, नीतू, अवध, रामकेवल, राजेंद्र सिंह, अतुमुल्ला अंसारी ने बताया कि कोरोनारोधी टीका का पहला डोज लगवाने के लिए लगातार चार दिनों से कतार में खड़े हो रहे हैं, लेकिन जब उनकी बारी आती है तब स्वास्थ्यकर्मी बताते हैं कि वहां दूसरा डोज लगाया जा रहा है। इस वजह से मायूस होकर घर वापस चले जाते हैं। वहीं दूसरा डोज लगवाने वाले अरविंद सिंह, रामभवन सिंह, अख्तर अली, रामाज्ञा गुप्ता, चंदन गुप्ता, अब्दुल जमाल, रवि रंजन सिंह, रविंद्र सिंह, रमेश सिंह आदि ने बताया कि सुबह पौने नौ बजे से ही कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए कतार में खड़े हैं। फिर भी टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मी नहीं आए हैं और न ही कोई जानकारी मिल पा रही है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि यदि स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय से टीकाकरण का कार्य नहीं करते हैं, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी भीड़ के कारण रही अव्यवस्था
हाटा। मंगलवार को हाटा सीएचसी पहले टीका लगवाने की होड़ में लोग सुबह पांच बजे से ही कतार में लगे थे। सुबह दस बजे से जब कर्मचारियों ने टीकाकरण शुरू किया, तब तक पूरा पूरा परिसर ही लोगों से खचाखच भर गया था। हालांकि भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने वैक्सीन के लिए दो बूथ बनाए हुए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी, लेकिन भीड़ के आगे पुलिसकर्मी बेबस दिखे। वैक्सीन लगवाने आए नीलेश्वर ने बताया कि वह सुबह सात बजे यहां आए थे, लेकिन तब तक काफी संख्या में लोग वहां पहुंच चुके थे। दोपहर दो बजे तक उन्हें टीका नहीं लग पाया था। रामकेश प्रसाद, उपेंद्र कुमार, राजन सिंह आदि ने बताया कि वह लोग दूसरा डोज लगवाने के लिए आए हैं। तीन दिन पहले का डेट था, लेकिन अब तक टीका लग पाया है। हाटा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एलबी यादव का कहना है कि भीड़ के एक साथ जुट जाने के कारण परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed