फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   then the road to the road began to grow

फिर सड़क पर खड़े होने लगे बस, जाम की समस्या बढ़ी

Wed, 04 Apr 2018 11:53 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 04 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
then the road to the road began to grow
समस्याा - फोटो : amar ujala
पडरौना। 
विज्ञापन

नगर के सुभाष चौक से लेकर रामकोला रोड पर एक बार फिर जाम लगना शुरू हो गया है। कारण रोडवेज चालक मनमानी ढंग से अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर सवारियां बैठा रहे हैं। इससे सड़क पर काफी देर तक जाम लग रहा है। जल्दी सवारी भरने की होड़ में चालकों की इस मनमानी से न केवल शहरवासी और देहात क्षेत्रों से आए लोग परेशान रहते हैं, बल्कि व्यापारी भी इससे प्रभावित हैं। कई बार पडरौना रोडवेज के एआरएम से व्यापारियों ने शिकायत की बावजूद इसके चालकों की मनमानी जारी है।  
सुभाष चौक स्थित पडरौना रोडवेज बस परिसर में पर्याप्त जगह होने के बाद भी चालक अपने बस सड़क की पटरी पर खड़े कर देते हैं। इसके चलते शहर का सबसे मुख्य मार्ग सुभाष चौक से लेकर रामकोला रोड पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। जाम के कारण सड़क की पटरी पर व्यवसाय करने वाले व्यापारी खासा प्रभावित होते हैं। वाहनों के चलते ग्राहक दुकान पर जाना नहीं चाहते हैं। इस पर व्यापारी एआरएम से शिकायत कर बसों को सड़क की पटरी पर न लगाने की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन इसका कोई असर चालकों पर नहीं है। बुधवार को रामकोला रोड पर दिन के करीब 11 बजे से जाम लगा हुआ था। इस बीच दो बाइक चालकों के बीच किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गई। मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। मौजूद लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया। यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। बृहस्पतिवार से सुभाष चौक, रामकोला रोड, धर्मशाला रोड, तिलक चौक पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन



व्यापारियों की प्रतिक्रिया: 
जाम की समस्या से होती है परेशानी
व्यापारी श्रवण कुमार गुप्ता का कहना है कि सड़क की पटरी पर बस खड़ी कर देने से आए दिन जाम की समस्या बन जाती है। इसके लिए कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन चालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस भी इन्हें नहीं हटाती 
दवा विक्रेता राजीव दीक्षित का कहना है कि रोडवेज की बसें सड़कों पर खड़ी कर देने से जाम से परेशानियां बढ़ जाती हैं। पुलिस चौकी होने के बाद भी इस पर पुलिसकर्मियों का ध्यान नहीं है। हर दिन इस समस्या से जूझना पड़ता है। 
  
दुकानों पर नहीं टिकते ग्राहक 
व्यवसायी अजय गुप्ता का कहना है कि रोडवेज के जिम्मेदार भी इस तरफ ध्यान नहीं देते। इसके चलते बस चालक मनमानी ढंग से अपनी वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं। घंटो जाम होने के चलते ग्राहक दुकान पर नहीं आते है। 

 
बस चालक, ऑटो चालक जिम्मेदार 
मोटर मैकेनिक विभूति विश्वकर्मा का कहना है कि बस चालकों के अलावा ऑटो चालक भी जाम के लिए जिम्मेदार हैं। जल्दी सवारी भरने के लिए चालक कहीं भी अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे राहगीर समेत अन्य लोगों को परेशानी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed