{"_id":"600b19248ebc3e31f35a7906","slug":"theft-in-wine-shop-kushinagar-news-gkp3819629155","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी शराब की दुकान से आठ हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी शराब की दुकान से आठ हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी शराब की दुकान से आठ हजार रुपये चोरी
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार में सरकारी देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर काउंटर से आठ हजार रुपये चोरी हो गए। घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है।
टेकुआटार गांव के खैरेटवा टोला निवासी चंद्रिका राव की अहिरौली बाजार में देसी शराब की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम दुकान बंदकर मुनीम अपने घर चले गए। रात में करीब दो बजे दुकान का ताला तोड़कर चोर घुस गए। इसी बीच गश्त पर पहुंची पुलिस को कुछ आवाज सुनाई दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उनके ऊपर ईंट-पत्थर फेंककर चोर भाग निकले। अनुज्ञापी ने बताया कि काउंटर में आठ हजार रुपये थे, जो चोरी हो गए हैं। इस दुकान में 11 जनवरी को भी चोरी का प्रयास किया गया था। एसओ संजय कुमार ने बताया कि चोरी नहीं हुई है। चोर अभी चोरी की फिराक में थे, तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोर ईंट-पत्थर फेंककर फरार हो गए। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।