फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   theft in velding shop

Kushinagar News: वेल्डिंग की दुकान में तीन लाख की चोरी

Sat, 01 Jul 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
theft in velding shop
दुकानदार ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पटहेरवा थाना क्षेत्र के सूरजनगर बाजार में एक वेल्डिंग की दुकान का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुयये का सामान चोर चुरा ले गए। शुक्रवार को जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी।

खजुरिया गांव निवासी गोपाल शर्मा सूरजनगर में वेल्डिंग की दुकान संचालित करते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम दुकान बंदकर घर चले गए। देर रात चौराहे के दूसरे दुकानदारों ने चोरी होने की जानकारी दी। गोपाल दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर का दोनों ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखे दो जेनरेटर, दो वेल्डिंग मशीन, दस ग्रील, दो फाटक, एक चप्टा कटर, एक ड्रील मशीन समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान गायब था। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच कर रही है। घटना का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed