फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft in three shops in one night

एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी

Wed, 29 Dec 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Theft in three shops in one night
एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी
विज्ञापन

जौरा बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के जोकवा बाजार और गढ़हिया में मंगलवारी रात तीन दुकानों में चोरी हुई। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जोकवा बाजार स्थित देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान में घुसे और गल्ले में रखा दो हजार रुपये के सिक्का, एक पेटी शराब उठा ले गए। दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी उठा ले गए। इसी तरह देवीचक निवासी मुनीब गुप्ता गढ़हिया चौराहे पर गैस चूल्हा मरम्मत की दुकान करते हैं। रात में चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा छह हजार रुपये और अन्य सामान उठा ले गए। उनके बगल में भलुही निवासी हनीफ अंसारी की दुकान हैं। चोर उनके दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा तीन सौ रुपसे का सिक्का चुरा ले गए। मधुरिया पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed