फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   theft in three houses in one night

एक ही गांव के तीन घरों में चोरी

Mon, 28 Mar 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
theft in three houses in one night
एक ही गांव के तीन घरों में चोरी
विज्ञापन

कठकुइयां। कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के सेमरा हर्दो का टोला बेलवा में रविवार की रात तीन घरों में चोरी हो गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने छानबीन की। एक ही रात तीन घरों में चोरी से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के गांव सेमरा हर्दो का टोला बेलवा में रविवार की रात झोटील यादव, शारदा राजभर और जवाहिर गुप्ता के घर में पीछे के रास्ते चोर दाखिल हुए। उस समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसका फायदा उठाकर चोर झोटील यादव के घर से सोने के आभूषण, नकदी व कपड़े उठा ले गए। इसी तरह शारदा राजभर और जवाहर गुप्ता के घर से भी आभूषण, नकदी और कपड़े चोरी हो गए। सोमवार की परिवार के लोग जागे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार के लोग डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कुबेरस्थान एसओ डॉ. आशुतोष तिवारी ने कहा कि इस मामले में तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed