फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft from public service center exposed, one arrested

जनसेवा केंद्र से हुई चोरी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Thu, 19 May 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Theft from public service center exposed, one arrested
जनसेवा केंद्र से हुई चोरी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के जनसेवा केंद्र में सात मई को हुई थी चोरी
कुशीनगर। कसया थानाक्षेत्र के एक जनसेवा केंद्र में हुई चोरी का एएसपी ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश किया। गिरफ्तार किए गए आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि कसया थाने में तहरीर देकर अंश जनसेवा केंद्र में चोरी की सूचना दी गई थी। नामजद आरोपित विकास तिवारी निवासी डुम्मरभार थाना कसया को गिरफ्तार करने के लिए कसया के सीओ पीयूषकांत राय की देखरेख में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि सात मई की रात में जानकीनगर चौराहा स्थित जनसेवा केंद्र से उसने 14 एंड्रायड मोबाइल फोन, दस कीपैड मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक पेन ड्राइव, एक एलईडी टीवी, दो मेमोरी कार्ड तथा गल्ले में रखे हुए 5,000 रुपये चुराया था। उसने रुपये खाने पीने में खर्च कर दिए। उसकी निशानदेही पर उसके घर के कमरे से 13 एंड्रायड मोबाइल फोन, दस की पैड मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक पेनड्राइव, एक एलईडी टीवी, दो मेमोरी कार्ड बरामद किया गया।
विज्ञापन

उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कसया थाने के एसओ सुधीर कुमार सिंह, राजेश कुमार पांडेय प्रभारी सर्विलांस सेल, एसएसआई हरेराम सिंह यादव, एसआई राकेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed