फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft by breaking the lock of the temple

मंदिर का ताला तोड़कर चोरी

Tue, 26 Nov 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of the temple
शिवाघाट मंदिर में टूटा दानपात्र । - फोटो : KUSHINAGAR
मंदिर और दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही थानाक्षेत्र में शिवाघाट स्थित मंदिर का ताला तोड़कर नकदी और पीतल का दो घंटा चोर उठा ले गए। सुबह मामले की जानकारी होने पर सेवरही पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

शिवाघाट स्थित मंदिर के पुजारी त्रिलोकीनाथ मंगलवार को सुबह जब पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के मुख्य गेट और दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। दानपात्र में चढ़ावा की राशि नहीं थी। मंदिर में लगे दो घंटे भी नहीं थे। पुजारी ने इसकी सूचना नगर पंचायत के अध्यक्ष श्याम सुंदर विश्वकर्मा को दी। चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, हासन अली, मनोज चौरसिया, राजेंद्र वर्मा, गिरजाशंकर विश्वकर्मा सहित कई लोग पहुंचे। चोरी की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सेवरही पुरुषोत्तम राव भी पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed