फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft by breaking the lock of a deserted house

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 22 Jan 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of a deserted house
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : KUSHINAGAR
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड ने की छानबीन, महिला ने दी पुलिस को तहरीर
कसया(कुशीनगर)। आंबेडकर नगर (भरौली) स्थित एक सूने मकान के दरवाले का ताला तोड़कर चोरों ने हाथ साफ किया। नकदी, जेवर अधिक कीमत सामान उठा ले गए। मकान स्वामिनी दो बच्चों के साथ मायके गई थी। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आंबेडकरनगर (भरौली) निवासी नीलम देवी दो बच्चों के साथ रहती हैं। पति साहब लाल विदेश में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने तीन दिन पहले बिहार प्रांत के थाना कटेया के गांव अमवा मायके गई थीं। शनिवार सुबह नीलम के घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा देख मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फोन कर जानकारी दी। मायके से परिजनों के साथ नीलम घर पहुंची। अंदर गईं तो आलमारी व बॉक्स के ताले टूटे पड़े थे। सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में जानकारी मिली है कि नीलम के पति कंबोडिया में रहते हैं। नीलम घर पर दो बच्चों के साथ रहती हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व यहां जमीन खरीदकर उस पर मकान बनवाकर रह रही हैं। चोरी की सूचना के बाद सीओ पीयूष कांत राय, एसओ अनिल कुमार उपाध्याय समेत फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि मकान स्वामिनी से मिली तहरीर के मुताबिक केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed