फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man who showed the circus stole the boy

बालक को चुरा ले गए सर्कस दिखाने वाले युवक

Wed, 09 Dec 2020 07:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
The young man who showed the circus stole the boy
बालक को चुरा ले गए सर्कस दिखाने वाले युवक
विज्ञापन

छितौनी (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दरगौली गांव में कुछ दिनों से रहकर सर्कस दिखाने वाले दो युवकों पर 11 वर्ष के बालक को चुराने का आरोप लगा है। फोटो और वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की खोजबीन में जुट गई है।
दरगौली निवासी दिनेश भारती ने मंगलवार को हनुमानगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके गांव में रहकर कुछ दिनों से युवक सर्कस दिखा रहे थे। सोमवार की शाम सर्कस दिखाने के बाद उनके 11 वर्षीय पुत्र विशाल को दोनों युवक चुरा ले गए।
विज्ञापन

हनुमानगंज की एसओ विभा पांडेय का कहना है आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के पास उपलब्ध फोटो व वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र तरकुलवा गांव निवासी दिलशाद आलम व विजय दुसाध के रूप में हुई है। उनकी गिरफ्तारी व बालक की खोजबीन के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed