फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The weather is giving, the area of ??sugarcane has decreased

मौसम दे रहा दगा, घटा गन्ने का रकबा

Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The weather is giving, the area of ??sugarcane has decreased
खेत में लगी गन्ने की फसल।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
मौसम दे रहा दगा, घटा गन्ने का रकबा
विज्ञापन

इस साल जिले में 86 हजार हेक्टेयर में हुई है खेती
पडरौना। तीन वर्षों से कभी अतिवृष्टि तो कभी कम बारिश की वजह से गन्ने के क्षेत्रफल में निरंतर गिरावट आ रही है। इस साल गन्ने का उत्पादन 86 हजार हेक्टेयर में सिमट गया है, जो पिछले साल से भी कम है।
पिछले दो साल में हुई अत्यधिक बारिश से गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। उस बारिश ने गन्ना किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा। फसल में उकठा व रेडरॉट रोग लग गए। इससे काफी मात्रा में फसल बर्बाद हो गई थी।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2020-21 में जिले में 91,117 हेक्टेयर में गन्ना की खेती हुई थी। इनमें से 9,330 हेक्टेयर गन्ने की फसल खेतों में पानी भर जाने से सूख गई थी। पिछले पेराई सत्र में 87,519 हेक्टेयर में खेती हुई थी, लेकिन अतिवृष्टि के कारण 16 हजार हेक्टेयर से अधिक फसल सूख गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल भी गन्ने के क्षेत्रफल में गिरावट हुई है। क्योंकि शुरुआती दौर में बारिश बेहद कम हुई। लिहाजा गन्ने का क्षेत्रफल घटकर 86 हजार हेक्टेयर हो गया। पूंजी लगाने के बावजूद किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे चीनी मिलें पेराई भी जल्द बंद कर सकती हैं।
...
गन्ना किसानों की संख्या 1.70 लाख है।
खेती का क्षेत्रफल 86 हजार हेक्टयेर है।
खेती वाले गांवों की संख्या 1570 है।
...
कोट
पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष गन्ने की खेती कम हुई है। पूर्व के दो वर्षों में गन्ने की फसल को अत्यधिक बारिश के चलते तो इस साल बारिश कम होने से नुकसान पहुंचा है। किसानों को मौसम का साथ नहीं मिलने के कारण गन्ने का रकबा नहीं बढ़ पा रहा है।
-दिलीप सैनी, डीसीओ
...
पहले दस एकड़ क्षेत्रफल में गन्ने की खेती करता था। अब चीनी मिल से मिलने वाला बीज यहां की मिट्टी के अनुकूल नहीं है। अगेती और सामान्य प्रजाति का गन्ना चीनी मिल ने लेना बंद कर दिया है। इस साल केवल सात एकड़ में गन्ने की खेती की है।

-ओमप्रकाश सिंह, सिकटिया
...
पिछले तीन वर्षों से मौसम गन्ने के अनुकूल नहीं रहा है, इसलिए गन्ने की खेती में मन नहीं लग रहा है। पहले गन्ने की बुआई अधिक करता था, लेकिन इस साल केवल दो एकड़ खेत में ही गन्ने की खेती की है।
सतीश राय, विशुनपुर बरियापट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed