फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The villagers caught him thinking he was a thief, but he turned out to be a cattle smuggler.

Kushinagar News: चोर समझ कर गांव वालों ने पकड़ा, निकला पशु तस्कर

Wed, 04 Sep 2024 06:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 04 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
The villagers caught him thinking he was a thief, but he turned out to be a cattle smuggler.
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र गांव भगवानपुर और महुई कोटवा में मंगलवार की भोर में करीब चार बजे एक स्कॉर्पियो में सवार तीन की संख्या में पहुंचे संदिग्ध लोगों को गांव वालों ने चोर समझकर पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे। तभी गाड़ी में बैठे अन्य व्यक्ति भागने लगे और गन्ने के खेत में छिप गए। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को लेकर थाने चली गई। जहां पूछताछ में गांव वालों की ओर से पकड़े गए तीनों संदिग्ध पशु तस्कर निकले। इस मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में उसकी पहचान बिहार के जिला पश्चिमी चंपारण थाना भिटहा के गांव रेड़हा निवासी दिलीप कुमार गुप्ता के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सेमरा हर्दो निवासी मुमताज व सुल्तान उर्फ सहाबु के साथ वह क्षेत्र में आया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार हुए दिलीप कुमार गुप्ता को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद गन्ने के खेत में छिपे एक व्यक्ति को भी गांव वालों ने घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया और चोर समझ कर उसकी पिटाई कर दी। उसकी पहचान कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सेमरा हर्दो निवासी मुमताज के रूप में हुई। जबकि तीसरा आरोपी सुल्तान उर्फ सहाबु मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा सुकरौली ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो एक पशु मिला। रस्सी भी बरामद हुई। इस संबंध में एसएसआई प्रियांशु राय ने बताया कि एक ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। जबकि दूसरा आरोपी पिटाई से घायल था और वह पहले से ही बीमार चल रहा था। इस वजह से परिजनों की सुपुर्दगी में उसका इलाज चल रहा है। जल्द ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed