{"_id":"698798e458e4a9128d05b1c5","slug":"the-union-budget-will-realise-the-resolve-of-a-developed-india-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154287-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा केंद्रीय बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा केंद्रीय बजट
Sun, 08 Feb 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के जिस लक्ष्य को देश ने संकल्प के रूप में अपनाया है, उसे साकार करने में केंद्रीय बजट पूरी तरह सक्षम और दूरदर्शी है। यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और अंत्योदय की भावना को मजबूती प्रदान करता है।
डिप्टी सीएम ने शनिवार को पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय बजट पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस बजट से गरीब सशक्त होगा, महिलाओं का उत्थान होगा, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और देश का अन्नदाता किसान और अधिक समृद्ध बनेगा। डिप्टी सीएम ने यूजीसी बिल पर कहा कि इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थगनादेश पारित किया गया है, जिसका सभी को सम्मान करना चाहिए।