फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The theft was not exposed even after a week

एक सप्ताह बाद भी नहीं हुआ चोरी का पर्दाफाश

Mon, 14 Feb 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The theft was not exposed even after a week
एक सप्ताह बाद भी नहीं हुआ चोरी का पर्दाफाश
विज्ञापन

पकहां गांव में एक ही रात में छह घरों में हुई थी चोरी
जटहां बाजार(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के पकहां गांव में एक ही रात छह घरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस एक सप्ताह बाद भी पर्दाफाश नहीं कर पाई है।
सात फरवरी की रात छह लोगों के घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों ने गांव से कुछ दूरी पर सरेह में पेटी तोड़कर फेंक दिया था। उसमें रखा सामान लेकर चले गए थे। आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि से पहचान कर लोगों ने गृहस्वामी को सूचना दी थी। लुकपुर टोला निवासी रमेश यादव ने बेटे की शादी के लिए आभूषण तथा नकद घर में रखे थे, चोर उसे भी उठा ले गए थे। इसी टोला के आबिद अंसारी के घर से साइकिल और मोबाइल फोन की चोरी हुई थी। इसी ग्राम सभा के मुसहरी टोला निवासी पतिराम यादव ने पुत्री की शादी के लिए आभूषण आदि घर में रख रखा था। यह सामान भी चोर उठा ले गए थे।

इसी टोले के तुलसी मुसहर के घर के घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया था। दलित बस्ती में भी दो घरों में चोरी का प्रयास हुआ था। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। चोरी की घटनाओं का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed