फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The strike started for the reconstruction of the road

सड़क के पुनर्निर्माण के लिए शुरू हुआ धरना

Sat, 14 Aug 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The strike started for the reconstruction of the road
सड़क के पुनर्निर्माण के लिए शुरू हुआ धरना
विज्ञापन

तमकुहीराज। तमकुहीराज-अहिरौलीदान मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग करते हुए शनिवार को भुलिया बाजार में लोगों ने बेमियादी धरना शुरू किया। लोगों ने कहा कि मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
धरना की अगुवाई कर रहे मोहन तिवारी ने कहा कि तमकुहीराज से अहिरौलीदान तक बनी सड़क समय पर मरम्मत के अभाव में जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश के दिन में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ आय दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन

इसके निर्माण के लिए पूर्व में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री और उपमुख्यमंत्री और मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ को संबोधित ज्ञापन तमकुहीराज एसडीएम को सौंपा गया था, लेकिन अभी तक सड़क को दुरुस्त कराने की दिशा में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी है। उन्होंने चेताया कि मांगें पूरी होने तक यह धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भुलिया अगरवा के प्रधान नसरुद्दीन अंसारी, आसिफ अली, राजेंद्र यादव, सुनील, सैफुद्दीन, जितेंद्र वर्मा, रियाज अंसारी, बाबुजान अंसारी, शहबाज आलम, मनोज यादव, सुहैल अंसारी, मुमताज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed