फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The spies performed in the tehsil

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 30 Sep 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
The spies performed in the tehsil
सपाइयों ने तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कानपुर के व्यवसायी की मौत से नाराज थे कार्यकर्ता
50 लाख रुपये मुआवजा देने की कर रहे थे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की पिटाई से हुई मौत से नाराज सपा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कसया तहसील में प्रदर्शन किया। इसे बाद अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में पुलिस की पिटाई से मरने वाले व्यवसायी के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की।
सपा नेता राजेश प्रताप राव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता कसया तहसील में एकत्र हुए। वहां से प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी करने के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रमोद तिवारी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस की बर्बरता इस कदर बढ़ गई है कि आम जनता अपराधियों से नहीं, बल्कि अब पुलिस से डरने लगी है। पुलिस की मार से गोरखपुर में कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की मौत इसका उदाहरण है। उन्होंने व्यवसायी के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने, परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट अथार्टी की तरफ से पांच किलोमीटर के परिधि में मांस-मछली विक्रेताओं को हटाने का विरोध करते हुए इन दुकानदारों को उचित स्थान दिलाने की मांग की। इस दौरान रमेश कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, रवि मद्घेशिया, भूपेंद्र प्रताप सिंह, सिकंदर आलम, जावेद, शमशाद उर्फ सोनू, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

न्यायिक जांच कराने की मांग
फाजिलनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इसमें व्यवसायी मनीष के परिजनों को मुआवजा देने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। सपा नेता हरिलाल यादव ने कहा कि गोरखपुर में कानपुर निवासी व्यवसायी की पुलिस की बर्बरता से मौत हो गई। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। इसके बाद मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा दिलाने और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस दौरान विपिन सिंह, उस्मान गनी नूरी, रामानंद गुप्त आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed