फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The service lane of the under-construction flyover turned into a pond after it rained.

Kushinagar News: बारिश होते ही निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सर्विस लेन तालाब में तब्दील

Sat, 30 May 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The service lane of the under-construction flyover turned into a pond after it rained.
हाटा-पिपराइच मोड़ से पूरब निर्माणाधीन सर्विस लेन में भरे बारिश के पानी से गुजरता ई-रिक्शा व बाइ - फोटो : Samvad
पडरौना। हाटा के बाघनाथ चौराहे पर चल रहा फ्लाईओवर निर्माण का कार्य अब राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बनने लगा है। निर्माण एजेंसी की सुस्त रफ्तार के चलते सर्विस लेने का काम अधूरा पड़ा हुआ है। इसके चलते बारिश होते ही यहां घुटनों तक पानी भर जा रहा है। जिससे भरे जल से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों में हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाटा-पिपराइच मोड़ के पास फ्लाईओवर की सर्विस लेन का काम अधूरा पड़ हुआ है। जल निकास के लिए निर्माण एजेंसी की तरफ से नाले का निर्माण कराया गया है लेकिन सर्विस लेन अधूरा होने से जल की निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में शुक्रवार की भोर में हुए बारिश के चलते हाटा-पिपराइच मोड़ के पश्चिम व पूरब करीब 50-50 मीटर तक दोनों तरफ सर्विस लेन जलमग्न हो गई। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण से पहले सर्विस लेन का काम चल रहा है। कुछ हिस्से में पिच का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम शुरू होने से पहले सर्विस लेन के काम को पूरा करने की कोशिश की जा रही है,ताकि स्थानीय सहित आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी दूर की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed