फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The recording will be kept safe for 30 days after the exam.

Kushinagar News: परीक्षा के 30 दिन तक सुरक्षित रखी जाएगी रिकॉर्डिंग

Sat, 21 Feb 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The recording will be kept safe for 30 days after the exam.
पडरौना। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को अपने सीसी कैमरों की डीवीआर रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिन तक सुरक्षित रखनी होगी। यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता की जांच की जा सके।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान जनपदीय और मंडल स्तर के सचल दल के अधिकारी किसी भी तिथि और किसी भी विषय की परीक्षा की रिकॉर्डिंग का परीक्षण कर सकेंगे। यदि किसी केंद्र पर रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं पाई जाती है तो संबंधित केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद का कहना है कि इसका उद्देश्य परीक्षा में नकल और अन्य गड़बड़ी पर प्रभावी रोक लगाना है। सीसीटीवी निगरानी से परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी और किसी भी शिकायत की जांच साक्ष्यों के आधार पर की जा सकेगी। परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डीवीआर की नियमित जांच करते रहें। ताकि तकनीकी खराबी की स्थिति में समय रहते सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed