फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The preparations for voting were completed

मतदान कराने की तैयारी हुई पूरी

Sun, 26 Nov 2017 12:28 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 26 Nov 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
The preparations for voting were completed
मतदान स्‍थल का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। जनपद में निकाय चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल से लेकर मतपेटियां रखने के लिए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है। 28 नवंबर को पोलिंग पार्टियां निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जाएंगी।  पूरे जिले में 132 वार्ड सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष पद पर तीन और नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चार का चुनाव होना है।
विज्ञापन


पडरौना नगर पालिका के 25 वार्डों में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 28 नवंबर को उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज से रवाना होंगी। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियां इस विद्यालय के कक्ष संख्या एक में बने स्ट्रांग रूम में जमा की जाएंगी। मतगणना एक दिसंबर को इसी विद्यालय में प्रात: आठ बजे से होगी। 
विज्ञापन


कुशीनगर के 27 वार्डों में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मालती पांडेय बालिका इंटर कॉलेज भलुही मदारीपट्टी से रवाना होंगी। इसी विद्यालय में मतपेटियां जमा की जाएंगी और मतगणना भी यहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाटा नगर पालिका के 25 वार्डों में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा से रवाना की जाएंगी। ये पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के बाद पुन: इसी विद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचकर मतपेटियां जमा करेंगी तथा मतगणना कराएंगी।
 
कप्तानगंज नगर पंचायत के 17 और रामकोला के 12 वार्डों के लिए पोलिंग पार्टियां कनोडिया इंटर कॉलेज कप्तानगंज से रवाना होंगी। इसी विद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियां जमा की जाएंगी तथा मतगणना भी इसी विद्यालय में कराई जाएगी। 

खड्डा नगर पंचायत के 12 वार्डों के लिए पोलिंग पार्टियां महात्मा गांधी इंटर कॉलेज खड्डा से रवाना होंगी। इसी विद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियां जमा होंगी तथा मतगणना भी यहीं होगी, जबकि सेवरही नगर पंचायत के 14 वार्डों के लिए पोलिंग पार्टियां तमकुहीराज तहसील से रवाना की जाएंगी। नायब तहसीलदार तमकुहीराज के न्यायालय कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां मतदान के बाद मतपेटियां जमा की जाएंगी। मतगणना एक दिसंबर को तहसील सभागार में सुबह आठ बजे से होगी। 


इसकी पुष्टि करते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतपेटियां जमा करने के लिए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों का निर्धारण कर लिया गया है। निर्धारित स्थलों पर एक दिसंबर को मतगणना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed