{"_id":"6009c5098ebc3e33f467967d","slug":"the-person-including-ashala-went-up-kushinagar-news-gkp3818324128","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 किलो गांजा व असलहा समेत शख्स हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 किलो गांजा व असलहा समेत शख्स हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
बोलेरो गाड़ी से गांजा व असलहा के साथ पकड़ा गया बदमाश पुलिसकर्मियों के साथ।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 किलो गांजा व असलहा समेत शख्स हत्थे चढ़ा
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात एक बोलेरो का सात किलोमीटर तक पीछा कर उसे घेर लिया और गन्ने के खेत में छिपे असलहाधारी बदमाश को पकड़ लिया। बोलेरो से 12 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया जबकि पुलिस द्वारा गाड़ी सीज कर ली गई।
एसओ जितेंद्र सिंह, एसआई मृत्युंजय सिंह व धर्मेंद्र गौतम, चालक दिनेश चंद यादव, एचसीपी पद्युम्ननाथ सिंह, विश्वनाथ ठकुराई आदि की टीम बुधवार की रात में गश्त पर थी। इसी दौरान पटहेरवा की तरफ से आ रही बोलेरो कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर मुड़ गई। पुलिस टीम ने इस गाड़ी को पीछा किया। इस रास्ते पर बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित पुलिस बूथ पर मौजूद सिपाहियों को अलर्ट किया गया तो कांस्टेबल विनोद यादव, अशोक यादव व संजय कुमार सड़क पर आ गए। पुलिस की गाड़ी देख बोलेरो चालक ने गति बढ़ा दी। सीताराम चौराहे पर खड़े सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन बोलेरो नहीं रुकी। इसी दौरान एक युवक ने बोलेरो के शीशे पर प्रहार किया। गाड़ी का शीशा टूटने व कोहरे के कारण राजापाकड़ के टोला बहुरिया के पास भरवलिया टोला जाने वाले मार्ग पर गाड़ी फंस गई। घिरता देखकार बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर गन्ने के खेत में जा छिपा जिसे कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ लिया गया। बोलेरो चालक के बताने पर गाड़ी के डैशबोर्ड व फाटक के गैप में छिपाकर रखा गया 17 पैकेट (12 किलोग्राम) गांजा बरामद हुआ। बदमाश की पहचान ग्राम पंचायत घोरठ निवासी असगर अली वर्तमान पता ग्राम मिश्रौली थाना सेवरही के तौर पर हुई। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए वाहन को सीज कर लिया गया है। असलहा व गांजा को जब्त कर आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।