फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The orgy of fire started in the scorching heat

भीषण गर्मी में आग का तांडव शुरू, नौ एकड़ फसल जलकर नष्ट

Sun, 24 Apr 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The orgy of fire started in the scorching heat
परसौनी खुर्द व गगलवा में खेत में लगी आग को बुझाते लोग व पुलिसकर्मी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
भीषण गर्मी में आग का तांडव शुरू, नौ एकड़ फसल जलकर नष्ट
विज्ञापन

क्षेत्र के पटहेरवा, परसौनी खुर्द व गगलवा के सरेह में लगी आग
पटहेरवा/समउर बाजार (कुशीनगर)। भीषण गर्मी में आग का तांडव भी शुरू हो गया है। जिले के कई थानाक्षेत्रों में आग लगने से नौ एकड़ फसल जलकर राख हो गई। पटहेरवा थानाक्षेत्र के पटहेरवा, परसौनी खुर्द व गगलवा के सरेह में रविवार दोपहर आग लग गई। इसकी चपेट में आने से खेत में खड़ी पांच एकड़ गेहूं की फसल जल गई। जबकि रहसू जनूबीपट्टी में आग लगने से चार एकड़ फसल को क्षति पहुंची है।
परसौनी खुर्द गांव के सरेह में रविवार दोपहर किसी वजह से आग लग गई। तेज पछुआ हवा के चलते आग फैलने लगी। इससे परसौनी खुर्द निवासी मुश्ताक, अंजुम, गोधन, शिब्बू लाल श्रीवास्तव, लुकमुद्दीन व जाकिर आदि की खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलने लगीं। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उनके प्रयास सफल नहीं हो पा रहे थे। आग धीरे-धीरे परसौनी खुर्द गांव की ओर बढ़ने लगी। मौके पर पहुंचे पटहेरवा थाने के एसआई शशांक राय, सिपाही दीपक सिंह, उमाशंकर यादव, जयहिंद यादव आदि गांववालों के सहयोग से आग बुझाने में लग गए। कुछ देर बार पहुंचे फायर ब्रिगेड के दस्ते ने आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने बताया कि खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट होने से घर में अनाज का संकट हो गया है।
विज्ञापन

रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थानाक्षेत्र के रहसू जनूबीपट्टी सरेह में रविवार दोपहर खेत में आग लग गई। इससे किसानों की करीब साढ़े चार एकड़ खेत में तैयार गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। रहसू जनूबीपट्टी के बनकटा टोला से उठी आग की लपटें देखते ही देखते पूरब टोला के पास पहुंच गई। आग की चपेट में आने से हरेंद्र सिंह, संजय सिंह, हरिकेश जायसवाल की करीब चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव के लोगों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया। किसान हरेंद्र सिंह व संजय सिंह ने बताया कि बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर खेती की गई थी। गेहूं की फसल का बीमा नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार टूटकर गिरने से लगी आग, गेहूं की फसल जली
जौरा बाजार (कुशीनगर)। बेलखऊका टोला में रविवार दोपहर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे एक किसान की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
दोपहर करीब 12 बजे पछुआ हवा चल रही थी। उसी समय जौरा बाजार के बेलखऊका टोला के चंवर में बिजली का तार टूटकर गिर गया। उससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग पकड़ लिया। आग की लपटें देख लोगों ने शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन नोनियापट्टी निवासी चंद्रदेव की 14 डिस्मिल गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। कानूनगो कन्हैया यादव ने आग लगने से हुई क्षति का आंकलन किया। संवाद
आग लगने से रिहायसी झोपड़ी जलकर नष्ट
पिपरा बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के गोईती बुजुर्ग गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से एक रिहायसी फूस की झोपड़ी और उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

गांव के रामअवध तिवारी की फूस की झोपड़ी में रविवार दोपहर आग लग गई। आग की लपटों को देख और शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गए। इससे आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान कमलेश बैठा ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed