{"_id":"695ac5b4d8f7ab9d780d7f5b","slug":"the-mathauli-cricket-cup-was-won-by-the-lohepar-team-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-152061-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मथौली क्रिकेट कप पर लोहेपार की टीम का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मथौली क्रिकेट कप पर लोहेपार की टीम का कब्जा
विज्ञापन
मथौली। स्थानीय नगर पंचायत स्थित किसान इंटर कालेज के खेल मैदान पर चल रहे मथौली कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को लोहेपार और श्रेया स्पोर्ट्स के बीच हुआ। इसमें लोहेपार की टीम ने पांच विकेट गंवाकर 108 रन के साथ मथौली कप पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेया स्पोर्ट्स सलेमपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 107 रन बनाई। जवाब में मैदान पर उतरी लोहेपार की टीम ने आठ ओवर व चार गेंद खेलकर कर 108 रन बना कर कप पर कब्जा कर लिया।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि खेल से प्रतिभा निखरती है। इससे देश के साथ विदेश में भी नाम रोशन करने का अवसर मिलता है। विधायक विनय प्रकाश गोंड व विधायक मोहन वर्मा ने विजेता टीम खिलाड़ियों को बाइक, वासिंग मशीन व साइकिल जबकि उप विजेता टीम को बाइक सहित कप देकर हौंसला बढ़ाया गया। विजेता टीम के डब्लू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
वहीं लोहेपार के बजरंगी को मैन ऑफ द सीरीज के लिए 11 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।अंपायर की भूमिका अखिलेश मौर्य और सुनील मद्धेशिया निभाई। कमेंट्री प्रिंस मद्धेशिया ने किया। इस मौके पर मनीष सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, बच्चन सिंह आदि मौजूद थे।