{"_id":"6352de6b4458ab5c23438388","slug":"the-market-came-alive-preparations-were-done-throughout-the-day-kushinagar-news-gkp454887693","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में आई रौनक, दिनभर हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में आई रौनक, दिनभर हुई तैयारी
विज्ञापन
मोबाइल की खरीदारी करते ग्राहक।
- फोटो : KUSHINAGAR
बाजार में आई रौनक, दिनभर हुई तैयारी
मोबाइल के दामों में गिरावट तो अन्य सामान में हुई है वृद्धि
पडरौना। आज धनतेरस का पर्व है। नए सामान खरीदने की परंपरा है। जनपद में इसे लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार सज गए हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अधिकतर दुकानदार छूट का बोर्ड लगाए हुए हैं। वहीं नए डिजाइन एवं अलग- अलग तरीके के सामान शोरूम में सजे नजर आ रहे हैं। परंपरा के अनुसार बाजार में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमाओं सहित झाड़ू की ब्रिकी अधिक होगी। धनतेरस की भीड़ को देखते हुुए दो पहिया, चार पहिया वाहनों की खरीदारी के लिए ग्राहकों ने बुकिंग भी करा ली है।
शनिवार को धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें जनपद में लाखों का कारोबार रहेगा। बाइक लेने के लिए लोगों ने शुक्रवार शाम तक बाइक की अग्रिम बुकिंग भी करा ली। इसके लिए ग्राहकों ने रसीद कटवा रखी है। वहीं बर्तन बाजार में पहले के सापेक्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 1300 रुपये में बिकने वाला कुकर 1450 रुपये में मिल रहा है। संगमरमर की गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा पिछले वर्ष छह इंच की 700 से 900 से रुपये की थी। इस साल ऐसी प्रतिमाओं की कीमत 1100 से 1200 रुपये है। इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा, क्रॉकरी, आधुनिक सजावट के सामानों सहित अन्य के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि मोबाइल के दामों में कमी और छूट का आफर भी है।
चांदी की प्रतिमा का भाव
शुक्रवार को दस ग्राम सोने के दाम 51,550 रुपये, चांदी 57,000 रुपये प्रति किलो। गणेश लक्ष्मी की चांदी की प्रतिमा 14 ग्राम की 1715 रुपये में बाजार में उपलब्ध है। चांदी का पुराना सिक्का 890 रुपये में नया सिक्का 620 रुपये, गणेश लक्ष्मी का सिक्का 600 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
वाहनों की बुकिंग के लिए लगी भीड़
धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी के लिए पडरौना शहर सहित आसपास के वाहन शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बाइक, ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों की बुकिंग शुक्रवार को भी जारी रही। ज्यादातर लोग धनतेरस पर खरीदारी के लिए पहुंचे थे।
सस्ता हुआ मोबाइल
पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष मोबाइल सस्ता हुआ है। फोर जीवी रैम 64 जीबी स्ट्रोरेज वाला मोबाइल 12 से 14 हजार रुपये में मिल रहा था। इस बार जीएसटी भले ही बढ़ी है, लेकिन वही मोबाइल इस बार 8500 से 9500 रुपये में मिल रहा है।
इस समय करें खरीदारी
ज्योतिषाचार्य हरिओम ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार धनतेरस की पूजा प्रदोष काल यानि शाम के समय होती है। इस बार 22 को धनतेरस मनाया जाएगा शनिवार की शाम चार बजकर 33 मिनट से त्रयोदशी तिथि शुरू होकर रविवार शाम पांच बजकर चार तक रहेगी। हालांकि यह पर्व शाम का है और रविवार शाम पांच बजकर चार तक त्रयोदशी रहने से धनतेरस की खरीदारी शनिवार को ही बेहतर है।उन्होंने कहा कि वृष लग्न में शाम छह बजकर 44 मिनट से रात आठ बजकर 41 मिनट तक।
गणेश लक्ष्मी की चांदी की प्रतिमा 12 ग्राम में 1616 रुपये से शुरू है। चांदी का सिक्का भी 600 रुपये से शुरू है। दो साल बाद इस वर्ष धनतेरस पर बेहतर कारोबार का अनुुमान है। वहीं ग्राहकों की डिमांड पर आधुनिक ज्वेलरी मंगाई गई है।
मुकेश कुमार, आभूषण व्यवसायी
ऑनलाइन खरीदारी से बचें। दुकान पर जाकर सजावट का सामान खरीदें। इस साल आधुनिक झालरें मंगाई गई हैं।
सचिन, इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी
धनतेरस पर पांच से अधिक ट्रैक्टर की बुकिंग हुई है। वहीं शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ लग रही है। इस वर्ष अच्छा कारोबार किया जाएगा।
दीप नारायण अग्रवाल, एजेंसी मालिक
भले ही जीएसटी लगा है। इसके बावजूद मोबाइल की दामों में पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष कम दाम में है। पिछले वर्ष फोर जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला मोबाइल 12000 से 14 हजार में बिक रहा था। इस वर्ष 8,500 से 9,500 रुपये कीमत है।
शहरयार आजम, कारोबारी