फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The last day the faithful descended pandals

अंतिम दिन पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 21 Oct 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Wed, 21 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों, चौराहों और गांवों में सजे पंडालों में भी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लग रही है। जगह-जगह भगवती जागरण और आरती से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जोकवा, तुर्कपट्टी, गुरवलिया, महासोन, नुनियापट्टी, बसडीला पांडेय, रुदवलिया, महुअवां कारखाना, महुअवां खुर्द आदि जगहों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के पट मंगलवार की रात वैदिक मंत्रोचार के बीच खोले गए।
विज्ञापन

मां दुर्गा के जयघोष के साथ महिलाएं मंगलगीत भी गायीं।
मां दुर्गा के पट खोलने और आरती में भाग लेने के लिए मुस्लिम समुदाय के स्त्री पुरुष भी पहुंचे और पूजा में भाग लिए। बुधवार से स्कूलों में दशहरा की छुट्टियों के कारण स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को पंडालों में होने वाली दुर्गा आरती में महिला भक्त अधिक संख्या में दिख रही हैं।
महुअवां खुर्द में स्थापित दुर्गा प्रतिमा दर्शन करने के लिए गुफा बनाई गई है, जहां पंडाल भी जमीन से 30 फीट ऊपर बना है।
वहां रावण का 51 फीट ऊंचा पुतला आकर्षण का केंद्र बना है। जोकवा और गुरवलिया में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए काफी श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed