{"_id":"6286845a23f7b37df017e6dd","slug":"the-killer-of-the-cook-arrested-within-12-hours-kushinagar-news-gkp437442344","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयां का हत्यारोपी 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयां का हत्यारोपी 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोइयां का हत्यारोपी 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार
कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के भागी बिंद टोला में हुई थी हत्या
कुशीनगर। कसया थानाक्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के भागी बिंद टोला में बुधवार सुबह मोबाइल फोन से बात करते समय रसोइयां दुलारी देवी की फावड़े से वार कर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि उसे 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि बुधवार को बुजुर्ग दुलारी देवी की फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका की पुत्र वधू की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्याकांड में शामिल आरोपित की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने गांव के ही आरोपित अर्जुन कश्यप को कुलकुला देवी स्थान के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुदाल (फावड़ा) बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एएसपी ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कसया थाने के एसओ सुधीर कुमार सिंह, एसएसआई हरेराम सिंह यादव, कांस्टेबल शेरबहादुर सिंह, संतोष यादव और उमेश यादव शामिल रहे।