फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The issue of making Paniyahwa a tourist destination came up

पनियहवा को पर्यटन स्थल बनाने का मुद्दा उठा

Thu, 11 Feb 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The issue of making Paniyahwa a tourist destination came up
नारायणी समाजिक कुंभ के अवसर पर प्रस्ताव पास करने की घोषणा करते हुए संत समाज व संयोयक। - फोटो : KUSHINAGAR
पनियहवा को पर्यटन स्थल बनाने का मुद्दा उठा
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। छितौनी बगहा रेल पुल के पास मौनी अमावस्या पर आयोजित होने वाले नारायणी समाजिक कुंभ के दूसरे दिन लोगों ने पनियहवा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने समेत अन्य मांगों पर विचार के उपरांत प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद आयोजन के समापन की घोषणा की गई। इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।
साधु संतों ने रामनयन दास की अध्यक्षता में नारायणी नदी के महत्व पर चर्चा के बाद ॐ का उच्चारण कर प्रस्ताव पारित किया। मंडलेश्वर राजेश्वरानंद महराज ने कहा कि जाति-पाति व अश्पृश्यता खत्म करने, गोपालन व आयुर्वेद को महत्व देने, संस्कार युक्त शिक्षा पद्धति पर बल देने, नशा मुक्त समाज के निर्माण, तुलसी, नीम, पीपल का पौधा लगाने, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करने, मां नारायणी के नाम पर ट्रेन का संचालन, पनियहवा को बड़े पर्यटन व धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने पर चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव के समर्थन में जोगिया मठ के महंत रामबालक दास ने कहा कि सामाजिक कुंभ में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं व राजनीतिक दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए इस निर्णय को दूरगामी बताया गया।
विज्ञापन

संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने अतिथियों, संतों, श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गोरखदास महाराज, लालबहादुर शास्त्री, महेशदास, बालक दास, कुंजबिहारी दास, महेशदास महाराज, बलरामदास, परमेश्वर दास, अमरदास महराज, कमलेश्वर दास, हरेराम, अनुराग प्रताप सिंह, प्रभाकर पांडेय, विकास सिंह, नरेंद्र चौरसिया, पिंटू मिश्र, जयप्रकाश सिंह, संदीप भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed