फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The injured youth remained in the bushes overnight, got help in the morning

Kushinagar News: रातभर झाड़ियों में रहा घायल युवक, सुबह मिली मदद

Sun, 11 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
The injured youth remained in the bushes overnight, got help in the morning
रातभर झाड़ियों में रहा घायल युवक, सुबह मिली मदद
विज्ञापन

उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर लबनिया के पास शुक्रवार की देर रात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। मदद के अभाव में वह रातभर झाड़ियों में पड़ा रहा। शनिवार की सुबह उसकी ससुराल के लोगों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
सेवरही थाना क्षेत्र के जवहीं नरेंद्र (करीम टोला) निवासी जितेंद्र कुशवाहा (25) की ससुराल सपही खास गांव में है। शुक्रवार की रात बाइक से वह अपनी ससुराल के लिए निकले, लेकिन काफी देर बाद भी वहां नहीं पहुंचे। ससुराल के लोगों ने उनके मोबाइल नंबर पर कॉल की तो बात नहीं हो सकी। अनहोनी की आशंका में ससुराल और उनके परिवार के लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जितेंद्र कुशवाहा की ससुराल के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। फोरलेन हाईवे के किनारे लबनिया के पास बाइक सहित वह झाड़ियों में अचेत हाल में पड़े मिले। आनन-फानन में ससुराल के लोग उनको अस्पताल ले गए। वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पटहेरवा के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। यदि तहरीर आई तो दुर्घटना का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed