फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The head of the union strongly emphasized

प्रधान संघ की मजबूती पर जोर

Tue, 12 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Tue, 12 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में सोमवार को ग्रामप्रधानों की बैठक एडीओ पंचायत गिरीश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान संघ की मजबूती के साथ संगठन का चुनाव कराने पर आम सहमती बनी।
विज्ञापन


प्रधानों ने सर्वसम्मति से त्रिलोकपुर बुजुर्ग के प्रधान ओमप्रकाश यादव को ब्लॉक क्षेत्र का अध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानों की बैठक हुई, जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में त्रिलोकपुर बुजुर्ग के प्रधान ओमप्रकाश यादव को ब्लॉक क्षेत्र का अध्यक्ष, पकहां गांव के प्रधान ध्रु्व नारायण यादव को संरक्षक, विष्णु प्रताप सिंह को महामंत्री, गिरजेश सिंह को कोषाध्यक्ष, अतहर हुसैन को उपाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित ब्लॉक उपाध्यक्ष अतहर, नन्हे खां ने कहा कि संगठन के हित में जो भी आवश्यक कार्य होंगे, उसको प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। प्रधानों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा।


ब्लॉक क्षेत्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने सभी प्रधानों के प्रति आभार जताया। संचालन चंद्रप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर आजम अंसारी, तज्मुन, निर्मला, जान्हवी मिश्रा, लियाकत अली, सुभावती देवी, पुष्पांजलि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed